- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- भवारना में सर्व...
भवारना में सर्व कर्मचारी महासम्मेलन में बोले पूर्व मुख्यमंत्री शाता कुमार, कर्मचारी मतदाता ही नहीं, मत निर्माता भी हैं
![Former Chief Minister Shata Kumar said in Sarva Karamchari Mahasammelan in Bhavarna, employees are not only voters, they are vote makers too. Former Chief Minister Shata Kumar said in Sarva Karamchari Mahasammelan in Bhavarna, employees are not only voters, they are vote makers too.](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/10/2096835--.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कर्मचारी मतदाता नहीं, बल्कि मत निर्माता हैं और इनकी बातों पर समाज अमल करता है। शांता कुमार रविवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के भवारना में सर्व कर्मचारी महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सर्व कर्मचारी सम्मेलन कर्मचारियों का नहीं, बुद्धिजीवियों का सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पांच वर्ष का कार्यकाल प्रदेश में शानदार रहा है और आने वाले पांच वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल से हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के युवा नेता अनुराग ठाकुर भारत सरकार कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक विकास सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है और विपिन सिंह परमार इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उधर, विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और घनश्याम शर्मा का स्वागत किया और सुलाह के निर्वाचन क्षेत्र के सर्व कर्मचारी महासम्मेलन की बधाई दी। श्री परमार ने कहा कि कर्मचारी औऱ अधिकारी सरकार की रीढ़ होते हैं।