हिमाचल प्रदेश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, राज्य में बरसात चंद दिनों की मेहमान, 22 सितंबर तक खिली रहेगी धूप

Sarita
19 Sept 2022 11:50 AM IST
Forecast of Meteorological Department, rain in the state for few days, sunshine will remain till September 22
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब चंद दिनों का मेहमान हैं। एक हफ्ते के अंदर प्रदेश से मानसून अलविदा कहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में मानसून अब चंद दिनों का मेहमान हैं। एक हफ्ते के अंदर प्रदेश से मानसून अलविदा कहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि उत्तर पश्चिमी राज्यों से तीन दिनों के अंदर मानूसन अलविदा कहेगा। इनमें पंजाब हरियाणा और राजस्थान जिला शामिल हैं। निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर अब कम होने लगा हैं। प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान हैं। हालांकि 21 सितंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं, 22 सितंबर को प्रदेश में फिर से मौसम के साफ रहने का अनुमान हैं।

रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहा और दिनभर धूप खिली रही। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल के केलांग में 6.2 डिग्री, कुकुमसेरी में 6.2, शिमला में 14.2, धर्मशाला में 18.2, ऊना में 21.2, कुफरी 11.9, सराहन में 13, कल्पा में 8.5, सोलन में 15.2, मंडी में 18, बिलासपुर में 21, मनाली में 13.6, बिलासपुर में 21, हमीरपुर 18.8, पालमपुर में 16, कांगड़ा में 19.2 और चंबा में 16.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया हैं।
बारिश से हिमाचल को 2005 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण नुकसान का दौर जारी हैं। प्रदेश में फिर से रविवार को पांच लोगों की मौत हुई हैं। इनमें एक मौत बिलासपुर, एक कुल्लू व किन्नौर, सिरमौर और सोलन जिला में एक-एक मौत हुई है। मानसून से मरने वालों का आंकड़ा 358 पहुंच चुका हैं। 663 लोग घायल हुए हंै, जबकि नौ लोग लापता है। वहीं, प्रदेश में 2005 करोड़ का हिमाचल को नुकसान हुआ हैं।
Next Story