हिमाचल प्रदेश

जाहलमा नाले में आई बाढ़, भाग्यशाली रहे लोग

Gulabi Jagat
2 July 2023 3:39 PM GMT
जाहलमा नाले में आई बाढ़, भाग्यशाली रहे लोग
x
केलंग – रविवार दोपहर बाद लाहुल के जाहलमा नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आ जाने से कूल्हों का काम कर रहे लोग भाग्यशाली रहे। जब बाढ़ आई तो नाले में लगभग पांच जगह लोग कुल्हें बनाने का काम कर रहे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन कूल्हों को लेकर जो काम किया गया था वह फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। नाले में आई बाढ़ से कुछ देर चंद्रभागा नदी का बहाव भी रुक गया लेकिन कुछ देर बाद पानी ने अपनी जगह बना ली लेकिन झील का दायरा पहले से ओर बढ़ गया। नाले में आई बाढ़ में मलबे के साथ पत्थर भी आए जिस कारण भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण गोविंद, रणवीर, जगदीश, रोमी व राहुल ने बताया कि जाहलमा नाले में पिछले दो सप्ताह से लगातार बाढ़ आ रही है।
बाढ़ से सभी कुल्हें क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे जाहलमा गांव सहित हालिंग, फुडा, रापडिंग, गोहरमा, लिंडूर, तलजोन व जूंडा गांव के ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि जिस समय बाढ़ आई उस समय लोग नाले में कुल्हें बनने में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन कूल्हों का जो भी मरम्मत कार्य किया था वह फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में आ रहा मलबा चन्द्रभाग नदी की धारा को रोक रहा है। मलबे के कारण जोबरंग में नदी पर झील बन गई है।
Next Story