- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पांच किमी. के सफर के...
हिमाचल प्रदेश
पांच किमी. के सफर के दौरान यात्रियों से की बातचीत, Deputy CM ने बस में सुनी समस्याएं
Gulabi Jagat
2 Jun 2023 1:19 PM GMT
![पांच किमी. के सफर के दौरान यात्रियों से की बातचीत, Deputy CM ने बस में सुनी समस्याएं पांच किमी. के सफर के दौरान यात्रियों से की बातचीत, Deputy CM ने बस में सुनी समस्याएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/02/2969600-2d2-5.webp)
x
ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानीं। करीब पांच किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्यतिथि शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की। उन्होंने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। इसके पश्चात उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की समस्याएं जानी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाय पिपलू तक चलाई जाए। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पिपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए।
TagsDeputy CMआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story