हिमाचल प्रदेश

सरकारी आवास में लगी आग

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 12:45 PM IST
सरकारी आवास में लगी आग
x

केलांग: केलांग में सरकारी आवास भवन को आग लग गई जिसके कारण दो मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत कार्य मे जुटे अग्निशमन और होमगार्ड के दो जवान घायल हो गए।

सिलेंडर फटने के प्रेशर के कारण दोनों जवान लेंटर से नीचे गिर गए। एक जवान को इलाज के लिए कुल्लू रेफर किया है। डीसी कार्यालय से सटे पीओ आईटीडीपी कार्यालय के कर्मचारी इस आवास भवन में रहते हैं। तीन मंजिला इस भवन के पहली मंजिल में आग लगी लेकिन देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद दो सिलेंडर भी फट गए। जिस कारण आग और तेजी से फेल गई।

Next Story