हिमाचल प्रदेश

दूसरी खुराक के लिए चंद लोग बाकी, हिमचाल प्रदेश होगा पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाला पहला राज्य

Renuka Sahu
4 Dec 2021 1:57 AM GMT
दूसरी खुराक के लिए चंद लोग बाकी, हिमचाल प्रदेश होगा पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाला पहला राज्य
x

फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश अगले एक-दो दिनों के भीतर सौ फीसदी वयस्क कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश अगले एक-दो दिनों के भीतर सौ फीसदी वयस्क कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है। राज्य में अब कुछ ही लोग बाकी रह गए हैं, जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है। यह लक्ष्य हासिल करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा।

हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण का कार्य तेजी से चला तथा उसने काफी पहले ही एक खुराक देने का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसके बाद राज्य में दूसरी खुराक पर तेजी से फोकस किया गया। यह लक्ष्य भी अब पूरा होने वाला है। संभावना है कि शनिवार की रात या रविवार की सुबह तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके बाद राज्य एवं केंद्र सरकार एक बड़े कार्यक्रम में इसका ऐलान करेंगी।
देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 126.44 करोड़ के पार
देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 322 वें दिन शुक्रवार को 66 लाख से अधिक टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 126.44 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शाम सात बजे तक 126 करोड़ 44 लाख 92 हजार 187 कोविड टीके लगाये जा चुके है। सरकार के मुताबिक, कल 66 लाख 58 हजार 55 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार 79 करोड़ 56 लाख 76 हजार 342 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 46 करोड 88 लाख 15 हजार 815 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।
Next Story