हिमाचल प्रदेश

किसानों को खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर मिलेगा टोकन नंबर-डेट, पांच अक्तूबर से धान खरीदेगी हिमाचल सरकार

Sarita
27 Sept 2022 7:48 AM IST
Farmers will get token number-date on the portal of Food Supply Department, Himachal government will buy paddy from October 5
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में धान खरीद करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में धान खरीद करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पोर्टल खोलने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे-जैसे किसान पंजीकरण करवाते रहेंगे, उसी प्रकार खरीद भी होती रहेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के सहयोग से सरकार पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर रही है। धान की खरीद के लिए विभाग द्वारा प्रदेश में दस खरीद केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद के लिए कांगड़ा के अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, इंदौरा के मीलवां और सिरमौर जिला में धौलाकुंआ, कालाअंब में एफसीआई गोडाउन, टोहाना हरिपुर एवं सोलन जिला में बद्दी, नालागढ़ तथा ऊना जिला के टकारला और टाहलीवाल में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के पोर्टल पर अब तक 162 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से चार टोकन जारी किए गए हैं।

धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने द्धश्चड्डश्चश्चश्च .ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पोर्टल का लिंक तैयार किया है। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। उधर, खाद्य आपूर्ति के निदेशक केसी चमन का कहना है कि किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। धान खरीद के पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Next Story