हिमाचल प्रदेश

पांच से 55 रुपये तक महंगी हुई हिमाचल में अंग्रेजी शराब, जानें नए रेट

Renuka Sahu
12 April 2022 1:52 AM GMT
पांच से 55 रुपये तक महंगी हुई हिमाचल में अंग्रेजी शराब, जानें नए रेट
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब पांच से 55 रुपये तक महंगी हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब पांच से 55 रुपये तक महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत चार फीसदी नवीनीकरण फीस बढ़ने से दामों में बढ़ोतरी हुई है। शराब की दुकानों में तय दामों से अधिक वसूली पर ग्राहक अधिकारियों से शिकायत भी कर सकते हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान 2,131 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति की परिकल्पना की गई है जो वित्त वर्ष 2021-22 से 264 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में प्रति इकाई चार प्रतिशत नवीनीकरण शुल्क पर खुदरा आबकारी ठेकों का नवीनीकरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को मंजूर किया गया था। इसके तहत देसी शराब 16 फीसदी सस्ती की गई है। इसकी लाइसेंस फीस को सरकार ने कम किया है। पड़ोसी राज्यों से कम दाम तय कर सरकार ने प्रदेश में देसी शराब की तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास किया है। इस वर्ष शराब के ठेके नीलाम करने के बजाय नवीनीकरण के माध्यम से दिए गए हैं। सरकार ने कर एवं आबकारी विभाग का वर्ष 2022-23 के लिए टारगेट 12 फीसदी बढ़ा दिया है। इस टारगेट को प्राप्त करने के लिए विभाग ने लाइसेंस फीस सहित कई एक्साइज ड्यूटियों में बढ़ोतरी की है। इसके चलते ही प्रदेश में शराब के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
एक व्यक्ति ले जा सकता है शराब की अधिकतम चार बोतलें
नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेके से कोई भी व्यक्ति शराब की अधिकतम चार, बीयर की 24 बोतलें ले जा सकता है। इन्हें अपनी गाड़ी में भी ग्राहक ले जा सकते हैं।
शराब ब्रांड (बोतल) 2022-23 2021-22 में दाम (रुपये में)
पीटर स्कॉट ब्लैक सिंगल मॉल्ट 3085 3030
100 पाइपर 12 साल स्कॉच 2125 2070
ब्लैंडर प्राइड रेयर प्रीमियम 960 905
रॉयल स्टैग 700 650
रॉयल चैलेंज गोल्ड 700 650
ऑल सीजन 700 650
8 पीएम गोल्ड डीलक्स 590 545
मैजिक मोमेंट प्रीमियम वोदका 705 655
आफिसर च्वाइस ब्लू प्योर 615 570
ओल्ड मॉंक सुप्रीम रम 785 720
सोलन नंबर वन 615 570
अरिस्टोक्रेट प्रीमियम क्लासिक 615 570
गोल्फर प्राइड प्रीमियम 725 675
इंपीरियल ब्लू सुपीरियर 615 570
बैगपाइपर डीलक्स 410 405
डिप्लोमेट 415 410
सिग्नेचर रेयर 940 890
Next Story