हिमाचल प्रदेश

डीएसपी बदले, राज्य सरकार ने किए पुलिस सेवा के 12 पुलिस अफसरों के तबादले

Gulabi Jagat
11 March 2023 9:23 AM GMT
डीएसपी बदले, राज्य सरकार ने किए पुलिस सेवा के 12 पुलिस अफसरों के तबादले
x
शिमला। राज्य सरकार ने हिमाचल पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले किए। मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए तबादला आदेशों के अनुसार विकास कुमार विमान को डीएसपी ज्वालामुखी लगाया गया है। लालमन अब डीएसपी बड़सर होंगे। पूर्णचंद को डीएसपी बैजनाथ, चंद्रपाल सिंह को डीएसपी घुमारवीं और अजय ठाकुर को डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना तैनाती दी गई है।
तबादला आदेशों के अनुसार शेर सिंह को डीएसपी सलूणी चंबा में तैनात किया गया है, जबकि अजय कुमार दो को डीएसपी केलोंग में नियुक्त किया गया है। अंकित शर्मा को आईआरबी बस्सी में डीएसपी और संजीव कुमार को डीएसपी पद्धर मंडी में नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार को आईआरबी बस्सी में ही डीएसपी लगाया गया है, जबकि लोकेंद्र सिंह को आईआरबी पंडोह में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी गई है। मनीष चौधरी को चंबा में डीएसपी लगाया गया है।
Next Story