हिमाचल प्रदेश

DSP भुल्लर की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gulabi Jagat
20 Oct 2022 3:31 PM IST
DSP भुल्लर की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
पटियाला। पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पुलिस उपाधीक्षक( डीएसपी) की गगनदीप सिंह भुल्लर की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने आज यहां बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। गगनदीप भुल्लर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दीपक पारीक ने कहा कि डीएसपी अपने घर पर थे जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने कहा," हम अभी मौत के सही कारण पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हम मामले की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध स्थल पर भेजा गया है।" डीएसपी की मौत को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है या फिर दुर्घटना का। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story