हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में घर से नशा और नकदी पकड़ी

Shantanu Roy
11 Oct 2023 5:30 PM IST
धर्मपुर में घर से नशा और नकदी पकड़ी
x
धर्मपुर। धर्मपुर पुलिस को मादक पदार्थ बरामद करने पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक घर छापा मार कर 750 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम और 4,88,050 की नकदी बरामद की है। पुलिस घर के अंदर से अफीम और नकदी को बरामद किया है। जबकि चरस को आरोपी ने गोशाला में छुपा कर रखा था, लेकिन पुलिस ने गोशाला में जांच करते हुए चरस को ढूंढ निकाला। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस ने धर्मपुर की बहरी पंचायत निवासी रमेश चंद पुत्र देवी राम के घर की तलाशी शक के आधार पर बकायदा सर्च वारंट के तहत ली।
पुलिस को इस संबंध में पहले से ही पुख्ता सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापा मार और जांच पड़ताल की। इस दौरान रमेश चंद के घर से बड़ी मात्रा में चरस, अफ ीम और नकदी व तराजू मिले हैं। धर्मपुर पुलिस के अनुसार रमेश चंद के घरसात सौ पचास ग्राम चरस, बीस ग्राम अफ ीम और चार लाख अठासी हजार पचास रुपए की नगदी बरामद की गई है। इसके साथ ही भार तोलने की दो छोटी स्केल मिले हैं। इस बरामदगी के बाद रमेश चंद के खिलाफ धारा 18 और 20 मादक पदार्थ अधिनियम के मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है। बता दें कि गत दिनों ग्राम पंचायत बहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने वायरल किया था। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई थी कि यहां नशे का कारोबार होता है।
Next Story