हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति केंद्र में नशे का कारोबार

Shantanu Roy
11 Oct 2023 4:44 PM IST
नशा मुक्ति केंद्र में नशे का कारोबार
x
परवाणू। परवाणू में एक नशा निवारण केंद्र के अंदर नशे का बड़ा खेल चल रहा है। केंद्र में तैनात कर्मचारी नशा छुड़ाने के लिए उपचाराधीन मरीजों को नशा करवा रहे है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नशा निवारण केंद्र में भर्ती एक युवक ने केंद्र के भीतर नशा करते व करवाते कर्मचारियों का वीडियो बनकर अपने माता-पिता को भेजा। वीडियो मिलते ही युवक के परिजनों ने अन्य लोगों को साथ लेकर नशा केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उपचाराधीन कई युवाओं ने केंद्र में नशा करवाने का खुलासा किया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्र में उपचाराधीन युवकों की माने तो केंद्र काफी समय से नशे का कारोबार चल रहा है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस लंबे समय से नशा मुक्ति केंद्रों पर नजर जमाए हुई थी। नशा मुक्ति केंद्रों की प्रशासन द्वारा इंस्पेक्शन भी की गई है। इस मामले में नशा मुक्ति केंद्र के मालिक व एम्प्लायर पर एफआरआई दर्ज की जा रही है। प्रणव चौहान ने कहा कि नशे के व्यापार करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा।
Next Story