- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मजबूत होंगे प्रदेश के...
मजबूत होंगे प्रदेश के दूरदर्शन केंद्र, शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर केंद्रों की 24 घंटे मिलेंगी सेवाएं : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर
![Doordarshan Kendra, Shimla, Dharamsala, Hamirpur centers will get 24 hours services: Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur Doordarshan Kendra, Shimla, Dharamsala, Hamirpur centers will get 24 hours services: Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/04/2076313--24-.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर में स्थित दूरदर्शन केंद्रों की सेवाएं जल्द ही 24 घंटे तक मिलेंगी। इसके लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इन केंद्रों को स्ट्रेंथन (अपग्रेड) किया जा रहा है, ताकि 24 घंटे सुचारू रूप से इन केंद्रों को चलाया जा सके। इससे लोगों को दूरदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी मिलेगी। वहीं, अब जिला स्तर की खबरे भी लोगों को दूरदर्शन पर मिलेंगी। इन केंद्रों को लेकर अपग्रेड करने को लेकर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में यह खुलासा किया है। अनुराग ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य सहयोगियों के साथ जहां पार्टी बैठक में भाग लिया। वहीं, कई अहम मसलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच अक्तूबर की रैली ऐतिहासिक होगी।