हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जिला न्यायालय कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

Sarita
21 Aug 2022 6:40 AM IST
District Court employees will get increased salary in Himachal
x

फाइल फोटो 

हिमाचल में जिला न्यायालय में नियुक्त कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल में जिला न्यायालय में नियुक्त कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह कर्मचारी कई महीनों से नए वेतनमान के लिए इंतजार कर रहे थे। राज्य सरकार की ओर से तीन जनवरी 2022 को नोटिफाई किए गए पे-रिवीजन रूल्स में ये कर्मचारी शामिल नहीं थे। अब हिमाचल हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से नए रूल्स की नोटिफिकेशन जारी हुई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद इन रूल्स को नोटिफाई किया जा रहा है, जिनका नाम होगा हिमाचल प्रदेश डिस्टिक ज्यूडिशरी स्टाफ रूल्स 2022। इन नियमों में वेतन से संबंधित शेड्यूल अलग से लगाया गया है। रूलस के आधार पर अब राज्य का वित्त विभाग कोर्ट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आदेश जारी करेगा। इसका अर्थ यह हुआ कि कोर्ट कर्मचारियों को बहुत जल्द नए वेतनमान का लाभ मिल जाएगा।
Next Story