हिमाचल प्रदेश

भाजपा कोर ग्रुप में केंद्रीय नेताओं के हिमाचल दौरे को लेकर चर्चा, इसी महीने आएंगे शाह-नड्डा, बीएल संतोष भी आएंगे

Renuka Sahu
10 Aug 2022 3:07 AM GMT
Discussion regarding Himachal tour of central leaders in BJP core group, Shah-Nadda will come this month, BL Santosh will also come
x

फाइल फोटो 

इसी महीने भाजपा के तीन बड़े और राष्ट्रीय नेता हिमाचल आ रहे हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नाम शामिल हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इसी महीने भाजपा के तीन बड़े और राष्ट्रीय नेता हिमाचल आ रहे हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नाम शामिल हैं। तीनों के दौरों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप में मंगलवार को लंबी चर्चा हुई। कोर ग्रुप की यह बैठक होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिमला आ रहे हैं। यह कार्यक्रम इसी महीने विधानसभा सत्र के बाद होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को हिमाचल आएंगे। 21 अगस्त को वहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एलुमनी समारोह में शामिल होंगे। इससे पिछले दिन 20 अगस्त को उनका प्रदेश में कहीं कार्यक्रम हो सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री 12, 13 और 14 अगस्त को ऊना और कांगड़ा जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री या विधायकों का जाना जरूरी नहीं है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के लोगों के लिए यह महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इन सभी दौरों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप में चर्चा हुई। इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे सम्मेलनों को लेकर भी समीक्षा की गई।
नहीं आए पूर्व सीएम धूमल
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नहीं आए थे, जबकि उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बैठक में मौजूद थे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्नाए प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।
Next Story