हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश-इंग्लैंड मैच से पहले रातों रात सफेद चांदी से चमक उठी धौलाधार की पहाड़ियां

Shantanu Roy
10 Oct 2023 5:49 PM IST
बांग्लादेश-इंग्लैंड मैच से पहले रातों रात सफेद चांदी से चमक उठी धौलाधार की पहाड़ियां
x
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बांग्लादेश-इंग्लैंड के वनडे वर्ल्ड कप मैच से ठीक पहले देर रात धौलाधार की वादियों में जमकर हिमपात हुआ है। जिससे धौलाधार की पहाड़ियों ने सफेद चांदी की चादर ओढ़ ली है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी जोरदार गर्जना के साथ बारिश हुई है। हालांकि मंगलवार को धूप खिली हुई है। इसी बीच अब मौसम सुहावना और साफ बना हुआ है। धर्मशाला मैदान में ठंडी फिजाओं के साथ एक अलग ही वातावरण देखने को मिलेगा। जिससे पर्यटन मानचित्र में भी धर्मशाला का नाम अलग मुकाम बनाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज धर्मशाला में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।
Next Story