हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: बेहडू में 15 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण

Admindelhi1
23 March 2026 11:07 AM IST
Dharamshala: बेहडू में 15 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण
x

धर्मशाला: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान जख बाबा मंदिर बेहडू में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से 5 लाख रुपए की लागत से किया गया टाइल कार्य, 5 लाख रुपए से निर्मित मंदिर प्रवेश द्वार तथा 5 लाख रुपए की लागत से तैयार शौचालय शामिल हैं। लोकार्पण समारोह के अवसर पर स्थानीय निवासियों और मंदिर समिति ने इन जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी और स्थानीय जनता की मांग पर मंदिर परिसर के सौंदर्य करण हेतु विधायक निधि से अतिरिक्त 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Story