हिमाचल प्रदेश

शनिवार को विजयपुर में होगी धाम, जयपुर से दुल्हन संग बिलासपुर पहुंचे हरीश नड्डा

Gulabi Jagat
27 Jan 2023 10:17 PM IST
शनिवार को विजयपुर में होगी धाम, जयपुर से दुल्हन संग बिलासपुर पहुंचे हरीश नड्डा
x
बिलासपुर, 27 जनवरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की शादी जयपुर में संपन्न हो गई है। वहीं, अब हरीश नड्डा अपनी धर्मपत्नी के साथ बिलासपुर भी पहुंच गए हैं। बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा युवा नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद हरीश नड्डा अपनी पत्नी संग शहर के एक निजी मॉल में स्थित होटल में गए। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शुक्रवार देर रात बिलासपुर आ रहे हैं। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे बिलासपुर आएंगे। शनिवार को उनके घर विजयपुर में धाम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सहित अन्य कांग्रेस के नेता व भाजपा के नेता मौजूद रहेंगे।
जानकारी मिली है कि इस आयोजन में 2 हजार से अधिक वीआईपी होंगे।जेपी नड्डा के बेटे की शादी की पार्टी के लिए उनके गांव विजयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां मेहमानों के लिए बिलासपुरी धाम का इंतजाम होगा।
Next Story