हिमाचल प्रदेश

डीजीपी संजय कुंडू बोले, जल्द सलाखोंं में होंगे कुटलैहड़ गोलीकांड के आरोपी, लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस

Sarita
17 Sept 2022 11:36 AM IST
DGP Sanjay Kundu said, soon the accused of Kutlahad shooting will be in the bars, police is tracing the location
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

दुलैहड़ गोलीकांड के आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुलैहड़ गोलीकांड के आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। यह बात पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस लाइन झलेड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। चारों आरोपियों की लोकेशन को लगातार टे्रस किया जा रहा है तथा उन्हें शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा। संजय कुंडू ने बताया कि इन चारों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है।

इन सब तथ्यों को भी जांच में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि दुलैहड़ गोलीकांड की घटना के उपरांत यह चारों आरोपी दो अलग-अलग बाइक्स पर पोलियां बैरियर से पंजाब में प्रवेश कर गए थे। इसको लेकर उनकी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से भी बात हुई तथा होशियारपुर पुलिस लगातार हमे जांच में सहयोग कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर लगाए जा रहेे विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे एक सवाल के जबाव में संजय कुंडू ने कहा कि भारत सरकार ने 2020-21 के आंकड़े जारी किए है, जिसमें एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आईपीसी क्राइम कम हुआ है। हिंसात्मक अपराध की दर में भी कमी आई है। जबकि महिलाओं के प्रति अपराध भी प्रदेश में कम हुआ है। गुमशुदा लोगों की तलाश में हिमाचल प्रदेश देश भर में दूसरे स्थान पर रहा है। विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश भर में 110 नाके लगाए जाएंगे। इस अवसर पर डीआईजी नार्थ सुमेधा द्विवेदी व एसपी अर्जित सेन ठाकुर भी उपस्थित थे।
प्रदेश के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा पुख्ता नहीं
प्रदेश में 1.2 लाख मजदूर बाहरी राज्यों से आए है, जबकि ऊना में इनकी संख्या 4520 है। इसमें यूपी, बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों से लोग शामिल है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश में सभी प्रवेश बिंदुओं पर नाका लगाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त संख्या में नफरी नहीं है। बद्दी में हमारे पास 22 प्रवेश बिंदु है, लेकिन इनमें से केवल छह स्थानों पर ही पुलिस चैक पोस्ट स्थापित है। ऊना में 25 से अधिक नाके लगाए जा सकते है, लेकिन अभी उपलब्ध पुलिस नफरी के अनुसार मैहतपुर, पंडोगा, गगरेट व अन्य प्रमुख प्रवेश नाकों पर ही पुलिस तैनात है।
Next Story