हिमाचल प्रदेश

ईवीएम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती, आठ को आएगा परिणाम, मतगणना के बाद होगी रवानगी

Sarita
14 Nov 2022 7:17 AM IST
Deployment of Central Security Force for the security of EVMs, results will come on eight, will be dispatched after counting of votes
x

न्यूज़ क्रेडिट : newindianexpress.com

विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां मतदान के बाद वापस लौट जाएंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां मतदान के बाद वापस लौट जाएंगी। प्रदेश 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों 67 कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई थी। इसमें अब 41 कंपनियों के जवान वापस लौट जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। एक कंपनी में करीब 100 जवान हैं, ईवीएम की सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 2600 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा में सभी जवानों को हथियारों के साथ तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हथियारों से लैस जवान अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। स्ट्रांग रूम के अंदर के पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन घेरों की सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात किए गए हैं। इसमें दूसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के आईआरबीएन के जवान और बाहर के तीसरे घेरे में जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाएं भी सील की गई थी। प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात की गई थी। प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान करवाने के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां वापस लौट जाएंगी और 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं, जो मतगणना के बाद वापस जाएंगे।
Next Story