हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में दी 10 करोड़ रुपए की सहायता

Shantanu Roy
10 Oct 2023 11:26 AM GMT
दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में दी 10 करोड़ रुपए की सहायता
x
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है। सीएम सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सहायता राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान की जा सके।
Next Story