हिमाचल प्रदेश

शारदीय नवरात्र में मंडी के काशी विश्वनाथ मंदिर में एक साथ माता वैष्णो और मां चामुंडा के दर्शन

Sarita
28 Sept 2022 12:00 PM IST
Darshan of Mata Vaishno and Maa Chamunda together in Kashi Vishwanath temple of Mandi in Shardiya Navratri
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

शरद नवरात्र में पुरानी मंडी स्थित प्राचीन दुर्गा माता के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में नौ दिन तक माता वैष्णो, चामुंडा, कांगड़ा और भैरव के दर्शन एक साथ हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरद नवरात्र में पुरानी मंडी स्थित प्राचीन दुर्गा माता के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में नौ दिन तक माता वैष्णो, चामुंडा, कांगड़ा और भैरव के दर्शन एक साथ हो रहे हैं।

मंदिर में महंत राजेश्वरा नंद सरस्वती ने 126 फुट लंबी काल्पनिक गुफा का निर्माण किया है, जहां पर भक्तों को एक साथ माता वैष्णो, भैरो और चामुंडा माता कांगड़ा के दर्शन होंगें। उन्होंने कहा कि जो भक्त किसी कारणवश कटड़ा माता वैष्णो के दर्शनों के लिए नहीं पहुंच सकते, उन भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में प्रत्येक शाम को वैष्णो माता की तर्ज पर महा आरती की जाती है।
Next Story