हिमाचल प्रदेश

गड़सा घाटी के अमबरू नाला के पास दरकी पहाड़ी, कटा 11 पंचायतों का संपर्क

Sarita
25 Aug 2022 11:31 AM IST
Darki hill near Ambaru Nala of Gadsa Valley, the contact of 11 panchayats cut
x

फाइल फोटो 

जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में बजौरा-गड़सा मार्ग में अमबरू नाला के पास पहाड़ी दरक गई है, जिस कारण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में बजौरा-गड़सा मार्ग में अमबरू नाला के पास पहाड़ी दरक गई है, जिस कारण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है। जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन देर रात 11 बजे हुआ है और उसके बाद यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया है। सुबह होने पर हालांकि मौके पर जेसीबी और डंपर मार्ग बहाली के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थर के कारण मार्ग को बहाल करना चुनौती बना हुआ है।

ऐसे में घाटी के लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। खासकर कालेज और सरकारी कर्मचारियों को अपने अपने कार्यस्थल पर पहुंचना मुश्किल होगा। जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन के कारण गड़सा, मंझली, धारा, हुरला, रोट, भलाण-2 पंचायत समिति क्षेत्र की 11 पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। मार्ग बंद होने के कारण यहां घाटी के किसानों और बागबानी के फलों और सब्जियों से भरे वाहन सडक़ में फंस गए हैं। ऐसे में बागबान और किसानों को अपना सेब और अन्य फल-सब्जी उत्पादन के खराब होने का डर सताने लगा है।a
Next Story