हिमाचल प्रदेश

भोरंज में भाजपा पर संकट, पूर्व विधायक अनिल धीमान बोले- जनता की आशीर्वाद से लडूंगा 2022 का चुनाव, रण भी तैयार, योद्धा भी

Renuka Sahu
22 Feb 2022 3:53 AM GMT
भोरंज में भाजपा पर संकट, पूर्व विधायक अनिल धीमान बोले- जनता की आशीर्वाद से लडूंगा 2022 का चुनाव, रण भी तैयार, योद्धा भी
x

फाइल फोटो 

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे स्व. ईश्वर दास धीमान के सपुत्र एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. अनिल धीमान ने एक बार फिर दोहराया है कि वह वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे स्व. ईश्वर दास धीमान के सपुत्र एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. अनिल धीमान ने एक बार फिर दोहराया है कि वह वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनावों में चुनाव लडऩे का सीधा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा के वह भाजपा पार्टी के पुराने सिपाही हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए अब रण भी तैयार है और योद्धा भी तैयार है। डा. धीमान ने कहा कि भोरंज की जनता एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद एवं आह्वान पर वह चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में चुनाव न लडऩे के पीछे पारिवारिक एवं राजनीतिक समीकरण अलग थे। दूसरा पिछली बार जिला हमीरपुर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार होने के कारण भी उन्हें यह फैसला टालना पड़ा था। उनके साथ इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष जोगिंद्र राणा, पयरव मंडलाध्यक्ष जयमल ठाकुर, पूर्व महासचिव विपिन अग्निहोत्री, पयरव मीडिया प्रभारी रिपुदमन गुप्ता, सुभाष ठाकुर, बीना कुमारी, अनिता, ज्ञान वर्मा, करतार सिंह शर्मा, राजेश कुमार, योग राज शर्मा, नरोत्तम शर्मा, मुकेश इत्यादि उपस्थित रहे। (एचडीएम)
टिकट न मिला तो दूसरे विकल्प भी खुले
डा. धीमान ने दूसरे पक्ष में यह भी कहा कि यदि पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो सभी विकल्प खुले हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह टिकट न मिलने की स्थिति पर किसी पार्टी से आए स्वतंत्र निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
Next Story