हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने दुलैहड़ गोलीकांड का एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, तीन की तलाश जारी

Sarita
19 Sept 2022 8:53 AM IST
Court sent one of the accused in Dulaihad shooting case to police remand for four days, search for three continues
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

दुलैहड़ के रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुलैहड़ के रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को सक्षम अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नहीं बता रही है। हत्याकांड के इस मामले में अभी भी पुलिस को तीन अन्य आरोपियों की तलाश है, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस पंजाब में कई जगह पर छापामारी कर रही है। जबकि पुलिस रिमांड पर लिए आरोपी से घटना को लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलैहड़ गांव के रविंद्र कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले सभी आरोपी पंजाब के नामचीन अपराधी है तथा आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने रविंद्र हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है।

Next Story