हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से चुनावी शंखनाद करेगी कांग्रेस, 29 को जन संकल्प रैली में पहुंचेगी बड़ी लीडरशिप

Sarita
27 Sept 2022 10:54 AM IST
Congress will make election conch shell from Sujanpur, big leadership will reach in Jan Sankalp rally on 29th
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सियासत का गणित बिगाडऩे वाले सुजानपुर से कांग्रेस इस बार अपना चुनावी शंखनाद करने वाली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सियासत का गणित बिगाडऩे वाले सुजानपुर से कांग्रेस इस बार अपना चुनावी शंखनाद करने वाली है। कांग्रेस यहां उस ऐतिहासिक चौगान में प्रदेश और केंद्र की लीडरशिप के साथ 29 सितंबर को जन संकल्प रैली का आयोजन करने जा रही है जहां से कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री की रैली खिसक कर मंडी पहुंच गई थी। इस जन संकल्प रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व प्रदेश के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद व हिमाचल के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक व पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह, चेयरमैन कांग्रेस चुनाव समिति सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंदर सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक शिरकत करेंगे।

एक तरफ सुजानपुर में रैली करवाकर कांग्रेस यह दिखाना चाहती है कि पूरी कांग्रेस हमीरपुर लीडरशिप के साथ है वहीं स्थानीय विधायक व पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा यह दिखाने और जताने का प्रयास जनता को करने के लिए प्रयासरत हैं कि उनका वजूद हाईकमान तक है, क्योंकि राणा को लेकर आज भी यह मिथ है कि प्रदेश में कांग्रेस का कैडर उन्हें स्वीकार नहीं करता। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा का कहना है कि जन संकल्प रैली को लेकर इलाका वासियों में भारी उत्साह है। रैली में भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया जाएगा। (एचडीएम)
Next Story