हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त बोले, केंद्र में भाजपा आने के बाद बढ़े अत्याचार के मामले, एससी-ओबीसी का हक छीन रही बीजेपी

Sarita
21 Sept 2022 8:46 AM IST
Congress co-in-charge Sanjay Dutt said, atrocities cases increased after BJP came to the center, BJP is snatching the rights of SC-OBC
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

कांग्रेस पार्टी के हिमाचल सह-प्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाह रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस पार्टी के हिमाचल सह-प्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाह रहे हैं। कई बार भाजपा के बड़े नेता और संघ के पदाधिकारी आरक्षण खत्म करने के बारे में खुलेआम बयान दे चुके हैं, लेकिन भाजपा और संघ की इस मंशा को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी। संजय दत्त हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजय दत्त ने कहा कि जब से केंद्र और हिमाचल में भाजपा सरकार आई है, तब से इस वर्ग पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित्तों को सर्वोपरि माना है और इसके लिए काम भी किया है। कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस ने इस वर्ग को पूरा मान सम्मान दिया है।

इनके अधिकारों की कांग्रेस सरकारों ने रक्षा की है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने बैठक में आए पदाधिकारियों से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल की 68 विधानसभा क्षेत्रों में 28 फीसदी मतदाता एससी वर्ग के हैं। ऐसे में यह वर्ग हिमाचल में सरकार बनाने में अपना अहम रोल निभाएगा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अमित नंदा ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके बाद प्रदेश में भी यह यात्रा की जाएगी। इसके तहत 75 किलोमीटर की यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगी।
Next Story