हिमाचल प्रदेश

घर में घुसा कोबरा, मचा हड़कंप

Gulabi Jagat
26 Aug 2022 6:49 PM IST
घर में घुसा कोबरा, मचा हड़कंप
x
दाड़लाघाट
दाड़लाघाट के छामला (डुगली) में मंगलवार देर शाम को एक व्यक्ति के घर में घुसा कोबरा का मामला सामने आया है, जिसमें कोबरा घर में घुसकर बैठा है। कोबरा घर के बिस्तरे में दीवार के कोने में फन फैलाए बैठा है। कोबरा देखे जाने से घर में रहने वाले स्वजनों में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार विशाल कोबरा घर के कमरे में दीवार के सटे बैठा है। किंग कोबरा देखकर ही काफी खतरनाक लग रहा, वो जिस अंदाज में बैठा है, वो देखकर कोई भी डर जाएगा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गांव छामला के निवासी जयप्रकाश के घर के कमरे में कोबरा के पकड़े जाने के बाद स्वजनों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
Next Story