हिमाचल प्रदेश

'प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष' समारोह के दौरान बोले सीएम जयराम ठाकुर, दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन गया हिमाचल

Renuka Sahu
3 Aug 2022 3:20 AM GMT
CM Jairam Thakur said during the 75 years of Progressive Himachal-establishment, Himachal became an example for other states
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गत 75 वर्षों के दौरान विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गत 75 वर्षों के दौरान विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राज्य के मेहनती और समर्पित लोगों के अलावा प्रदेश में समय-समय पर प्रदान किए गए सक्षम नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर सात प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी, जबकि आज यह 83 प्रतिशत से अधिक है। वह हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश न केवल पहाड़ी राज्यों, बल्कि कई राज्यों के लिए भी एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है।

Next Story