हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली से छह दिसंबर तक मौसम साफ, प्रदेश में सुबह-शाम धुंध से बढ़ी ठंड

Sarita
1 Dec 2022 11:51 AM IST
Clear weather in Himachal from 1st to 6th December, morning and evening mist increased cold in the state
x
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में पहली से छह दिसंबर तक सभी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी के कुछ भागों में सुबह-शाम धुंध पडऩे से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 2.1 कल्पा 1.4, धर्मशाला 9.2, ऊना 5.5, नाहन 12.1, केलांग माइनस 4.5, पालमपुर 6.5, सोलन 5.4, मनाली 1.6, कांगड़ा 7.8, मंडी 4.3, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 5.5, चंबा 5.1, डलहौजी 9.7, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी माइनस 4.0, नारकंडा 6.1 रिकांगपिओ 3.8 और पांवटा साहिब में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25, बिलासपुर 25, चंबा 22.8, हमीरपुर 23.9, कांगड़ा 23.2, धर्मशाला 22.6, सोलन में 23.3, शिमला में 17.9, केलांग 9.0 और डलहौजी में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Next Story