हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य एक साथ

Gulabi Jagat
1 Aug 2023 12:29 PM GMT
मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य एक साथ
x
कुल्लू। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू, मंडी दौरे के दौरान हिमाचल की सियासत में नयापन देखने को मिला। सदन में एक-दूसरे में सियासी तीर छोडऩे वाले नेता मंगलवार को एक साथ दिखे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई भाजपा और कांगे्रस नेता एक साथ दिखे।
खास बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जहां गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे, तो वहीं पिछली सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बैठे, वहीं बीच में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह थे। कुछ भी हो हिमाचल की राजनीति में नयापन दिख रहा है और यह भी पता चल गया है कि विपदा के समय हमारे नेता सियासत भुलाकर एक मंच पर प्रदेश की भलाई के लिए आगे आते हैं।
Next Story