हिमाचल प्रदेश

जवाली में बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जनता के आशीर्वाद से फिर बनाएंगे सरकार

Renuka Sahu
4 Sep 2022 3:14 AM GMT
Chief Minister Jai Ram Thakur said in Jawali, will form the government again with the blessings of the people
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जवाली विधानसभा क्षेत्र के मिनी सचिवालय जवाली में आजादी का अमृत महोत्सव व प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष होने पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जवाली विधानसभा क्षेत्र के मिनी सचिवालय जवाली में आजादी का अमृत महोत्सव व प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष होने पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। इस मौके पर उन्होंने विधायक अर्जुन ठाकुर की मांग पर जवाली सिविल 50 बेड की जगह 100 बेड करने के साथ चिकित्सकों की भर्ती करने की घोषणा की। साथ ही जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने का भी ऐलान किया। वहीं, गौ सेंक्चुरी हार, जरियाल-पनोला-चचियां मार्ग पर बनोली खड्ड पुल, हरनोटा-बनोली-चचियां मार्ग पर चचियां खड्ड पर निर्मित पुल व बनोली-चचियां सडक़ पर बनोली खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का हर नेता अपने आप को को मुख्यमंत्री मान रहा है। हर किसी कांग्रेसी नेता में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई है।

कांग्रेस का कोई भी लीडर विकास की कोई बात नहीं कर रहा है, जबकि अपनी दावेदारी मुख्यमंत्री बनने के लिए जता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अब भाजपा की छवि को धूमिल करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाया है तथा चुनाव में भी भाजपा विकास को लेकर जनता के बीच जाएगी व जनता से वोटरूपी आशीर्वाद मांगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार जनता के आशीर्वाद से रिवाज बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश भारत का पहला धुआंमुक्त राज्य बना है। हिमाचल प्रदेश भाजपा राज में मॉडल बनकर उभरा है। हिमाचल प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा है। जनता के हित में कई जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अथाह विकास हुआ है। विकास के दम पर विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा रिपीट करेगी। (एचडीएम)
खुली जीप में स्वागत
जवाली पहुंचने पर जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ढोल-बाजों व नारों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को खुली जीप के माध्यम से मंच तक लाया गया तथा 'मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फूल मालाओं से लाद दिया गया।
सीएम के कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रीता धीमान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राणा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, मीडिया प्रभारी जतिंद्र सिंह, राजेश्वर हैप्पी, शिंटू ठाकुर, कवि ठाकुर, गोगी पठानिया, लक्की,भाजयुमो अध्यक्ष अमित गुलेरिया, गोवर्धन सिंह, योगराज मेहरा, राकेश बाजवा, मधु बाला, विनता गुलेरिया, नीलम, दिनेश निखिल, राजिंद्र कौंडल, पंडित विपिन शर्मा, सुलक्षण शर्मा, वीरेंद्र गुलेरिया, अंकुर भड़वाल, गुरदीप सिंह, नगर पंचायत जवाली की पार्षद सुषमा परमार, पार्षद मीनू बाला, सुरेश गुलेरिया, अश्वनी चौधरी, गगन परमार व प्रवीण धीमान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story