हिमाचल प्रदेश

आज जवाली दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, 11 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

Sarita
3 Sept 2022 9:25 AM IST
Chief Minister Jai Ram Thakur on Jawali tour today, will address the public meeting at 11 oclock
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन सितंबर को सुबह 11 बजे प्रस्तावित आगमन के चलते जवाली दुल्हन की तरह सज गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन सितंबर को सुबह 11 बजे प्रस्तावित आगमन के चलते जवाली दुल्हन की तरह सज गया है। मिनी सचिवालय जवाली के प्रांगण में वाटर प्रूफ टंैंट लगाया गया है तथा कुर्सियों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। आधुनिक तरीके से मंच बनाया गया है तथा जगह-जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत को तोरणद्वार बनाए गए हैं। टैंटों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाला होर्डिंग काफी लुभावना लग रहा है।

इसके साथ ही आगमन के लिए गेट बनाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आने वाले मंत्रीगण के लिए मंच पर वीआईपी कुर्सियां लगाई गई हैं तथा मंच के साथ ही नीचे वीआईपी लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं व उसके पीछे श्रोताओं के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पूरा जवाली बाजार विधायक अर्जुन सिंह के स्वागत वाले होर्डिंग्स से सज गया है। हर जगह होर्डिंग्स ही दिखाई दे रहे हैं। सभा स्थल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित सूचना प्रसारण मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के पोस्टर ही पोस्टर लगे हुए हैं। विधायक अर्जुन सिंह द्वारा इस व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
11 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित
विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलिकाप्टर से सुबह 10:45 बजे रैहन स्टेडियम पहुंचेंगे तथा वहां से सडक़ मार्ग से 11 बजे जवाली के एसडीएम ग्राउंड में पहुंचकर जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली जीप के माध्यम से नारों व ढोल-बाजों की धुनों के बीच मंच तक लाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जवाली के लिए जो भी मांगा गया है, उसको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया है।
Next Story