हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में बदलाव, जेपी नड्डा 13 को पहले धर्मशाला, फिर कुल्लू के लिए होंगे रवाना

Sarita
11 May 2022 11:54 AM IST
Changes in BJP National Presidents visit, JP Nadda will first leave for Dharamsala, then Kullu on 13
x

फाइल फोटो 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे में बदलाव हुआ है। वह अब 13 मई को पहले धर्मशाला आएंगे और यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे में बदलाव हुआ है। वह अब 13 मई को पहले धर्मशाला आएंगे और यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा कुल्लू के लिए रवाना होंगे, जहां ढालपुर मैदान में वह एक रैली को संबोधित करेंगे। कुल्लू में ही मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक बैठक रखी गई है, जिसमें मुख्य संबोधन जेपी नड्डा का होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को कुल्लू में ही रुकेंगे और अगले दिन 14 मई को बूथ लेवल की एक मीटिंग लेंगे। इससे पहले शिमला से बिलासपुर जाती बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी वह एक बूथ लेवल मीटिंग ले चुके हैं। इसके बाद 14 मई को जेपी नड्डा दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

Next Story