हिमाचल प्रदेश

राज्य के सात जिलों में बारिश की संभावना, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

Gulabi Jagat
30 May 2022 5:35 AM GMT
राज्य के सात जिलों में बारिश की संभावना, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
x
राज्य के सात जिलों में बारिश की संभावना
शिमला/धर्मशाला। Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश में माैसम आज तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आज सात जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सोमवार को लाहुल स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर को छोड़ बाकी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर हालांकि कम हो रहा है। इसका असर मानसून पर भी देखने को मिल रहा है।
रविवार को सिरमौर जिला के रोनहाट क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। हालांकि शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे और हवा चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने रविवार को कई क्षेत्रों में आंधी चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।
रविवार को हवा चलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट पालमपुर व कांगड़ा में 3.9 डिग्री, जबकि हमीरपुर में 3.4 और सुंदरनगर में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कल्पा में 2.8 डिग्री सेल्सियस हुई।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला, 15.8, 25.8
सुंदरनगर, 16.8, 34.6
भुंतर, 17.0, 33.4
कल्पा, 10.4, 23.5
धर्मशाला, 19.4, 33.5
ऊना, 22.6, 40.5
नाहन, 24.0, 33.2
केलंग, 7.6, 19.3
सोलन, 17.8, 33.0
Next Story