- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamoli : पांच दिन से...
हिमाचल प्रदेश
Chamoli : पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा किनारे मिले
Sarita
27 Jun 2025 6:38 AM IST

x
Chamoli चमोली: चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में धौली गंगा किनारे पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में पड़े मिले। जिस कार में युवक बैठे थे वह भी टुकड़ों में थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व दमकल विभाग की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। एक युवक इंजीनियर था जबकि दूसरा उसका दोस्त था। बुधवार को डुंगरा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया गया कि अंशुल चौहान सिविल इंजीनियर है। वह टिम्मरसैंण में मंदिर का काम कराने जा रहा था। 21 जून को वह अपने दोस्त प्रदीप नेगी के साथ मंदिर में काम देखने गया था। 22 जून को वे वहां से चले लेकिन घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि धौली गंगा के किनारे ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड के पास एक कार खाई में गिर गई है।
कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शवों की पहचान अंशुल चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशाल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुंगरा पोस्ट सलूड़ और प्रदीप नेगी (33) पुत्र बचन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई है। पास में ही उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story





