- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: बनीखेत में...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: बनीखेत में मवेशियों से भरे ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, चालक और कंडक्टर घायल
Sarita
17 Jun 2025 12:36 PM IST

x
Chamba चंबा: पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत बाजार में देर रात करीब तीन बजे सड़क हादसा हो गया। पठानकोट से चंबा की ओर जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक ने सड़क के बीचोंबीच खड़े खराब ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मवेशियों से भरे ट्रक के चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डलहौजी में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनीखेत बाजार में एचपी 38-6230 नंबर का ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब हो गया। रात के समय पंजाब से ट्रक लेकर आ रहा चालक बनीखेत बाजार में खराब पड़े ट्रक को देख नहीं पाया और उसने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके चलते घटनास्थल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना के बाद मवेशियों से भरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिचालक उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से कंडक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला जा सका। घायल चालक और कंडक्टर को तुरंत डलहौजी के नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि गुज्जर समुदाय के लोग उक्त ट्रक में अपने मवेशियों को लेकर चंबा की ओर जा रहे थे। इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsChambaमवेशियोंट्रकटक्करचालककंडक्टरघायलChambacattletruckcollisiondriverconductorinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





