- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: बिना बिल...

x
Chamba: बिना बिल दवाइयां बेचने और दवाओं का सही-सटीक रिकॉर्ड न रखने पर स्वास्थ्य विभाग ने चम्बा शहर में 3 मैडीकल स्टोर को 3 दिन के लिए सील कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पैक्टर लवली ठाकुर ने अमल में लाई है। इस कार्रवाई से शहर के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय टीम ने शहर में दवा स्टोर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां सामने आईं।
निरीक्षण टीम को दुकानों में बिलिंग का अभाव, स्टॉक रजिस्टर में त्रुटियां मिली हैं। ड्रग इंस्पैक्टर ने इसे दवा अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से दुकानों को सील करने का आदेश दिया। ड्रग इंस्पैक्टर लवली ठाकुर ने कहा कि बिना बिल दवाइयां बेचना और रिकॉर्ड न रखना गंभीर अपराध है। इससे नकली, एक्सपायरी या अवैध दवाइयों के चलन की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में दवाइयों के कारोबार पर निगरानी लगातार कड़ी की जाएगी और नियम विरुद्ध काम करने वाले दुकानदारों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई होती रहेगी।
TagsChambaमैडीकल स्टोरसीलChambamedical store sealed. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





