- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: दोस्तों के...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था युवक, खड्ड में नहाते समय हुआ ये भयानक हादसा
Sarita
6 Jun 2025 12:51 PM IST
Chamba चंबा: चंबा जिला के सलूणी उपमंडल के बरोटी गांव के समीप सियुल खड्ड में नहाने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (18) पुत्र परस राम गांव डिभर, डाकघर डियूर, तहसील सलूणी व जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार कुछ अन्य दोस्तों के साथ बरोटी में क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलने के बाद वह सियुल खड्ड में नहाने चला गया। इस दौरान यहां पानी में किसी ने बिजली की तार डाल दी थी, जिससे उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था में युवक के भाई व जीजा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही किहार थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया, साथ ही मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने मछली पकड़ने के लिए पानी में बिजली की तार डाल दी थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पानी में बिजली की तार किसने डाली थी। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में करवाएगी। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
TagsChambaयुवकखड्डहादसाChambayouthravineaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





