हिमाचल प्रदेश

Chamba : 60 पंचायतों को जोड़ने वाली तीसा मुख्य सड़क देर रात बहाल

Sarita
7 March 2025 9:15 AM IST
Chamba :  60 पंचायतों को जोड़ने वाली तीसा मुख्य सड़क देर रात बहाल
x
Chamba चंबा: चंबा जिला में भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जगह-जगह सड़कों पर भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। ऐसे में कई संपर्क मार्ग और मुख्य मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो रहे हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग लगातार सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। कल यानी गुरुवार को करीब 2:00 बजे चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर इंदनाला के पास भारी भूस्खलन हुआ। जिसके कारण सड़क पर मलबे के ढेर लग गए। जिसके कारण चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं 60 पंचायतों का संपर्क दुनिया से कट गया। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने लगातार 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9:00 बजे चंबा तीसा मुख्य मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया।
जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इंदनाला के पास भारी मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग को सड़क को सुचारू रूप से बहाल करने में समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग की मेहनत रंग लाई और रात को ही सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार अटारी ने फोन पर जानकारी दी कि इंदनाला के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग देर रात तक सड़क को बहाल करने में लगा रहा। और रात करीब 9:00 बजे सड़क को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया। उन्होंने लोगों से सावधानी से चलने की अपील की।
Next Story