- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: भगवा चाेला...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: भगवा चाेला पहनकर गांव में घूम रहे थे संदिग्ध, ऐसे चढ़े ग्रामीणाें के हत्थे
Sarita
25 Feb 2026 9:29 AM IST
Chamba चम्बा :चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी कस्बे के साथ लगती ग्राम पंचायत बनेट के गांव भगड़ोत्रा में ग्रामीणों ने भगवा कपड़े पहनकर भिक्षा मांग रहे 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जो पूछताछ में नकली साधु निकले। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार भगड़ोत्रा गांव में 2 व्यक्ति साधु के वेश में भिक्षा मांग रहे थे। हाल ही में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण सतर्क थे। जब स्थानीय लोगों ने इन साधुओं से उनका पहचान पत्र या दस्तावेज दिखाने को कहा तो वे बगले झांकने लगे और कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए। शक गहराने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूला कि वे पड़ोसी राज्यों से हैं और यहां सिर्फ भिक्षा मांगने के उद्देश्य से आए थे। पुलिस ने दोनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया और निर्देश दिए कि वे दोबारा इस क्षेत्र में नजर न आएं। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, जितेंद्र, पंकज, रविंद्र और संजीव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। कई मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन घटनाओं में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का हाथ हो सकता है, जिनका कोई पुलिस पंजीकरण नहीं होता। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिना वैरिफिकेशन के घूमने वाले बाहरी लोगों पर नकेल कसी जाए, क्योंकि सतर्कता ही बचाव है। वहीं पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इसी तरह सतर्क रहें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
TagsChambaगांवसंदिग्धVillageSuspect जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





