- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: गुप्त सूचना पर...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, बार से अवैध शराब की खेप जब्त
Sarita
10 Jun 2025 12:13 PM IST

x
Chamba चंबा: चंबा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार में छापेमारी की। इस कार्रवाई में बार से अवैध रूप से रखी गई देशी शराब ऊना नंबर-1 ब्रांड की 17 पेटियां और 65 खुली बोतलें बरामद की गईं। बार संचालक मौके पर शराब से संबंधित कोई वैध परमिट पेश नहीं कर पाया, जिसके चलते उसके खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई एसआईयू सेल चंबा के प्रभारी डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में की गई। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सरोल क्षेत्र में एक बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। छापेमारी के दौरान जब बार में रखी शराब की जांच की गई तो बार संचालक कोई वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर पाया।
टीम ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है और दोषी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चंबा सदर थाना प्रभारी एचएचओ सुरेंद्र कुमार ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद शराब अवैध रूप से रखी गई थी। मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsChambaपुलिसकार्रवाईशराबजब्तChambaPoliceActionLiquorSeizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





