- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: खज्जियार...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: खज्जियार दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल: ज्ञानेश कुमार
Admindelhi1
8 Jun 2026 4:16 PM IST

x
चंबा: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खज्जियार दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की शांत वादियां, स्वच्छ वातावरण और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य का विश्व में कोई मुकाबला नहीं है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला चंबा प्रवास के दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए आतिथ्य एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और यहां के लोगों का स्नेह पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करता है।
खज्जियार भ्रमण के उपरांत ज्ञानेश कुमार जिला कांगड़ा के लिए रवाना हो गए।
Tagsचंबाखज्जियारदुनियाप्रमुखपर्यटन स्थलोंशामिलज्ञानेश कुमारChambaKhajjiarworldmajortourist placesincludedGyanesh Kumarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





