- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: शादी में गए...

x
Chambaचंबा: विकास खंड चंबा के भड़ियां कोठी में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी हो गई है। बाइक मालिक को बाइक चोरी का पता सुबह उस समय चला जब वह सड़क पर पहुंचा। बाइक मालिक काकू ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह बाइक लेकर अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। उसने बताया कि सोमवार सुबह उसने बाइक को हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए, लेकिन बाइक का पता नहीं चल पाया।
बाइक चोरी होने से पहले उसने बाइक के दस्तावेज भी बाइक में ही रखे थे। ऐसे में बिना आरसी के लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि पुलिस मंगला, ओबड़ी, गेट, खजियार की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर उसकी बाइक का पता लगा सके। हालांकि लोगों का कहना है कि उन्होंने रविवार शाम छह बजे तक बाइक को सड़क किनारे देखा था, लेकिन उसके बाद बाइक सड़क पर नहीं थी। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम चौराहे पर लगे सीसीटीवी की निगरानी करेगी, ताकि बाइक चोर को बाइक समेत पकड़ा जा सके।
TagsChambaशादीयुवकघटनाChambaweddingyoung manincidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





