- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba : बर्फ में...

x
Chamba चंबा: चंबा-सलूणी-लंगेरा मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान डॉ. सुखविंदर सिंह (36) पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव कंग डाकघर तारीवाल जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। साहिल पुत्र ब्रह्मस्वरूप कृष्ण बाजार डाकघर तारीवाल जिला गुरदासपुर घायल हुआ है। गुरुवार को दोनों जीप में सवार होकर बर्फबारी का लुत्फ उठाने चंबा से लंगेरा गए थे। लंगेरा पहुंचने पर सुरक्षा चौकी कर्मियों ने बर्फबारी के कारण वाहन को बैरियर पर रोक लिया और वापस भेज दिया।
जीप चालक वाहन को बैरियर के पीछे मोड़ने लगा तो अचानक वाहन बर्फ पर फिसल गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान लंगेरा की ग्रामीण एवं सीमा क्षेत्र सुरक्षा चौकी लंगेरा और पुलिस चौकी संघनी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। भारी बर्फबारी के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जवानों व ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने घायल डॉ. सुखविंदर सिंह की बिगड़ती हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया और वहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया।
टांडा पहुंचने से पहले ही सुखविंदर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार सलूणी अभिराय ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता दी जाएगी।
TagsChambaबर्फजिप्सीडॉक्टरमौतChambasnowgypsydoctordeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





