- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: बर्फ में...

x
Chamba: जनजातीय क्षेत्र भरमौर की रुहनूकोठी पंचायत में वन विभाग के कर्मचारी की बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान सुफल राम निवासी गांव सामरा के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वन विभाग में कार्यरत सुफल राम बुधवार को ड्यूटी के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बर्फ में पांव फिसलने के कारण नीचे गहरी ढांक में लुढ़क गया और मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को ढांक से उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
TagsChambaवन कर्मीमौतChambaforest workerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





