हिमाचल प्रदेश

Chamba: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरी जीप के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Sarita
15 Feb 2025 9:49 AM IST
Chamba:  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,  लकड़ी से भरी जीप के साथ 2 लोग गिरफ्तार
x
Chamba चंबा: चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने देवदार की लकड़ियों से भरी एक पिकअप जीप पकड़ी है। विभाग ने लकड़ियों को कब्जे में लेकर वाहन को भी जब्त कर लिया है। वन विभाग ने वाहन में सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वन बीट करियूणी के सतवाणी जंगल में कुछ लोग देवदार के पेड़ों को काटकर लकड़ियों को ले जा रहे हैं।
इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन मंडल अधिकारी संजीव कुमार, वन रक्षक केवल व रूप सिंह ने पांगी के सतवाणी जंगल में दबिश दी तो मौके पर एक पिकअप जीप मिली, जिसमें देवदार की 6 लकड़ियां लोड की जा रही थीं। टीम ने जब चालक व मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वन विभाग के अनुसार काटा गया पेड़ तृतीय श्रेणी का था, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि लकड़ी व वाहन को जब्त कर आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है। पांगी घाटी में मौजूद वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग का हर अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय है।
Next Story