- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: कैंपर गाड़ी...

x
Chamba चम्बा: चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के पास एक कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया है और यहां उनका उपचार चल रहा है। बुधवार को गाड़ी चम्बा से तीसा की ओर जा रही थी। इसमें कुल 3 लोग सवार थे। जब गाड़ी गुनु नाला के पास पहुंची तो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नाले से बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही थाना सदर चम्बा की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें भी राहत कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंच गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत चम्बा मैडीकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TagsChambaकैंपरदुर्घटनाग्रस्तव्यक्तिमौतChambacamperaccidentpersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





