हिमाचल प्रदेश

लारजी में बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं

Shantanu Roy
25 Feb 2024 12:28 PM GMT
लारजी में बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं
x
कुल्लू। भाजपा द्वारा पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्द्ेनजर जन-जन तक केंद्र सरकार की नीतियों-योजनाओं को पहुंचाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। बूथ स्तर तक संगठन द्वारा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वान के लिए नियोजित तरीके से अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों व एनजीओ में सक्रिय कार्य कर रहीं महिलाओं तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए शक्तिवंदन अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तत्त्वावधान में शनिवार को लारजी में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल बंजार द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 के करीब महिलाओं ने भाग लिया जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
योजनाओं से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही गई। कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को विधायक द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में अंादरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी की गरिमा व सुरक्षा और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए बेहतर वातावरण बनाया गया है। महिलाओं की जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी को केंद्र की मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। आज देश की प्रगति में महिलाओं की हिस्सेदारी बराबरी की है, विकास की श्रृंखला में महिलाओं की भूमिका अतिमहत्त्वपूर्ण है। विधायक शौरी ने कहा है कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
Next Story