हिमाचल प्रदेश

देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही केंद्र: पंकज पंडित

Gulabi Jagat
22 Jun 2022 8:36 AM GMT
देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही केंद्र: पंकज पंडित
x
पंकज पंडित ने कही ये बात
धर्मशाला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि हमारे युवा भारत का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है। युवा किसी भी देश का बल व सेना उसका सम्मान होता है। लेकिन अग्निपथ योजना केंद्र सरकार लाई है देश का युवा सड़क पर उतर कर उसका विरोध कर रहे हैं। यह न केवल देश के भविष्य बल्कि देश की अखंडता व एकता से समझौता है। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। केंद्र सरकार ऐसी योजना लाकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है। पंडित यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है यहां पर सेना रोजगार का साधन नहीं है बल्कि हमारी परंपरा है।
आज के आंकड़े बताएं तो डेढ़ लाख पूर्व सैनिक परिवार प्रदेश में है। 65 हजार से अधिक जवान सीमा पर है। जनसंख्या बेशक हिमाचल की कम है पर सबसे ज्यादा सैनिक यहां से सीमा पर जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परमवीर चक्र हिमाचल के नाम हैं। बलिदान देने वाले सबसे ज्यादा इस प्रदेश से हैं। इस वीर भूमि में जब युवा आंदोलित होते हैं तो कोई तोड़ फोड़ नहीं करते, शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे हैं पर फिर भी केंद्र सरकार के इशारे पर जयराम सरकार ने उन पर अपराधिक मामले बनाए गए। केंद्र का निर्णय है कि जिन्होंने दो साल पहले मेडिकल टेस्ट दिया था उसे रद करते हुए फिर से लिया जाएगा। सरकार कहती है कोरोना के चलते भर्तियां नहीं कर पाए। लेकिन सरकार ने कोरोना काल में ही उत्तर प्रदेश के चुनाव तो करवा लिए।
चार साल जवान सेना में नौकरी करेगा और वापस आ जाएगा ऐसा सरकार कह रही है। और उसके बाद भविष्य की बड़ी योजना होंगी। भाजपा के नेता स्पष्ट करें कौन सी योजनाएं होंगी। केंद्रीय मंत्री कहते हैं धौबी, चालक तैैयार करेंगे। अग्निवीर जब सेना से वापस आएंगे तो नौकरी देंगे। भाजपा के नेता अपने बेटों को अग्निवीर बनाएं। कोरोना काल से पहले जिन्होंने टेस्ट पास किए हैं उन्हें वरियता दी जाए। यहां हर घर से सैनिक होता है। सरकार से आग्रह है कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए।
Next Story